०० पामगढ़ में विचार मंच कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन..
कुरुद – राहुल गांधी विचार मंच जिला जांजगीर-चांपा के ब्लॉक पामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय सोनी राष्ट्रीय महासचिव ,केके वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छग.प्रभारी,रमेश पाण्डेय प्रदेशाध्यक्ष ,वामनराव मगर प्रदेश संरक्षक,लछन कुमार सतरंज प्रदेश उपाध्यक्ष ,भागवत भारती प्रदेश सचिव कांग्रेस,दीनानाथ श्रीवास प्रदेश उपा.बिलासपुर संभाग प्रभारी ,देवचरण साहू प्रदेश महामंत्री,मनोज आडिल प्रदेशाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ ,राहुल शर्मा जिलाध्यक्ष जांजगीर चाँपा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप,केबी यादव भूतपूर्व सैनिक ,पामगढ़ सरपंच तेरस राम यादव ,जीवधन साहू ग्रामीण अध्यक्ष संकरी अतिथि के रूप में थे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व सविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के पूजन-वंदन , राष्ट्रगान, राजकीय गीत एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ।
ततपश्चात विचार मंच की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजनाओ की रुपरेखा तय की गयी।इस दौरान नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पांडेय जी ने कहा कि विचार मंच कांग्रेस की रीति-नीति को समन्वय भाव से आगे बढाने वाला ही संगठन है,हम सभी को एक साथ मिलकर एकजुट होकर कार्य करना होगा।23 राज्यों में आज यह संगठन पूरी शक्ति के साथ कार्य कर रहा है,हम सभी को मिलजुलकर एक होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर काम करना होगा।
वर्मा जी ने कहा कि विचार मंच एक परिवार के रूप में क़ई प्रदेशो में पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है, हम सबको 2024 में पूरी ऊर्जा के साथ तैयारी करते हुए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये अपनी शक्ति झोंकनी होगी।
मगर जी ने कहा कि विचार मंच कांग्रेस से जुड़ा ही संगठन है,हम सब एक ही संगठन से जुड़े लोग है,हमारा मूल उद्देश्य यही होना चाहिये कि विचार मंच को ग्रामीण,ब्लॉक,जिला एवं प्रदेश स्तर पर वृहद रूप से पूरी निष्ठा से जुड़कर कार्य करे।लछन कुमार ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियो एवं राहुल गांधी जी के जनहित कार्यो का वर्णन किया।उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में मनमोहक गीत के द्वारा पार्टी के महत्व और संगठन शक्ति की एकजुटता के लिये प्रतिबद्धता को वर्णित किया।देवचरण जी ने कहा कि हम सबको विचार मंच से पूरी निष्ठा के साथ जुड़कर काम करते हुए जनसेवा के लिये अपनी प्रतिबद्धता तय करनी होगी।
कार्यक्रम का सन्चालन शत्रुघन यादव विधानसभा प्रभारी पामगढ़ एवं आभार प्रदर्शन शहरलाल साहू जिला उपाध्यक्ष जांजगीर ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक सनत कुमार प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष पामगढ़ ,मुकेश बरेठ जिला उपाध्यक्ष, गोपाल पटेल जिला सचिव ,दिनेश पांडेय जिला महामंत्री, सुनील पंडा ब्लॉक अध्यक्ष डभरा,रामेश्वर कंवर ब्लॉक अध्यक्ष बमहनीडीह,रामेश्वर यादव ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़ ,श्रीमति सीता सारथी महिला ब्लॉक डभरा ,दिनेश सारथी जिला उपाध्यक्ष ,सोनू बरेठ जिला सचिव ,शहर लाल जिला उपाध्यक्ष ,श्रीमति शकुंतला यादव जिला सचिव सहित विचार मंच से जुड़े जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्तागण बड़ी सँख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।